कोरबा: उल्लेखनीय है कि हर वर्ष की की तरह इस वर्ष भी जिला फटाका संघ कोरबा द्वारा इंदिरा स्टेडियम टीपी नगर में शासन के नियम अनुसार अस्थाई फटाका दुकान का संचालन किया जाएगा। जिला फटाका संघ द्वारा इसे लेकर भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें बतौर मुख्य अतिथि उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन और नगर पालिक निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत सहित पार्षद व एमआईसी सदस्य श्री नरेंद्र देवांगन भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री प्रफुल्ल तिवारी, भाजयूमो जिला अध्यक्ष श्री वैभव शर्मा सहित अन्य पार्षद शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन में ने ने कहा कि हर वर्ष फटाका व्यापारियों द्वारा टीपी नगर में स्थाई फटाका दुकान का संचालन किया जाता है ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी व्यापारी सफलता पूर्वक दुकान का संचालन करें। उन्होंने आगे कहा कि असत्य पर सत्य की जीत का पर्व दीपावली हम सबके जीवन में एक नए उजाला व खुशियां लेकर आए सभी लोग दीपावली पर्व पर आतिशबाजी कर त्यौहार का आनंद ले और ध्यान रखें की आतिशबाजी के दौरान सुरक्षा को नजरअंदाज ना करें।

उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन के लिए अध्यक्ष अशवनी मिश्रा की तारीफ करते हुए पटाखा बाजार की सफलतापूर्वक संचालन के लिए शुभकामनाएं दी।

इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर निगम के महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि वह सभी व्यापारियों को उन्नति प्रदान करें दीपावली पर्व हिंदुओं का सबसे बड़ा पर्व है इस दिन प्रभु श्री राम लंका पर विजय प्राप्त कर वापस अयोध्या लौटे थे जिसकी खुशी में पूरा देश दीपावली पर्व मानता है और घरों में दीए जलाकर वह आतिशबाजी और मिठाइयां वितरण कर अपनी खुशी का इजहार करता है। ईश्वर से प्रार्थना है कि इस वर्ष दीपावली भी सभी शहर वासियों के जीवन में नहीं खुशियां लेकर आए। कार्यक्रम में पार्षद और एमआईसी सदस्य श्री नरेंद्र देवगन ने संबोधित करते हुए कहा कि जिले में दीपावली की तैयारी शुरू हो चुकी है वही फटाका संघ द्वारा भी दुकानों के लिए तैयारी की जा रही उन्होंने व्यापारियों को शुभकामनाएं दी ।
इस दौरान फटका संघ के अध्यक्ष अशवनी मिश्रा,अमृतलाल गुप्ता , नरेश जगवानी रामकेश विश्वकर्मा सचिव पवन विश्वकर्मा अमीन मेमन,उपाध्यक्ष सुमित पाहुजा,राजेश ठाकुर,सहसचिव महेश चंद्र उत्तम मयूर विश्वकर्मा मोनू आदिले अभिमन्यु राठौर दविंदर सिंह गांधी पप्पू तिवारी विजय सिंह प्रज्वल ठाकुर आशीष बंजारे राजू जोगी गणेश पटेल सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

