कोरबा। दीपावली एवं छठ पूजा के पावन पर्व पर वार्ड क्रमांक 20 के पार्षद चंद्रलोक सिंह ने समस्त क्षेत्रवासियों एवं जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली रोशनी, खुशियों और सकारात्मक ऊर्जा का पर्व है। यह त्योहार सभी के जीवन में नई उमंग, उत्साह और समृद्धि लेकर आए। वहीं छठ महापर्व आस्था, श्रद्धा और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। इस पावन अवसर पर उन्होंने छठी मैया से सभी के परिवारों की सुख-शांति, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।
चंद्रलोक सिंह ने कहा कि दीपों का यह पर्व समाज में प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव को मजबूत करे तथा छठी मैया की कृपा सभी पर बनी रहे। उन्होंने सभी से त्योहारों को आपसी प्रेम, सौहार्द और उत्साह के साथ मनाने की अपील की।

